कोटडी। वर्धमान जैन श्रावक संघ कोटडी का चुनाव जैन मंदिर मे रखा गया। वही आज समाज के सभी श्रावको ने मिलकर संघ संरक्षक भंवर लाल पोकरना, संपत सिंह लोढ़ा एवं संघ अध्यक्ष पद पर निर्मल लोढ़ा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र डांगी, लोकेश सिंघवी, सुदर्शनपाल डागा एवं मंत्री श्रवण पोकरना, सहमंत्री विनीत लोढ़ा, कोषाध्यक्ष सुनील बाबेल, प्रवक्ता प्रताप लोढ़ा, सदस्य महावीर रुगलेचा को बनाया गया। इसके साथ ही महावीर नवयुवक मंडल के सरक्षक पद पर अनिल लोढा एवं अध्यक्ष पद पर ऋषभ कुमार लोढ़ा, उपाध्यक्ष रवि डाबरिया, आयुष डांगी, साहिल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष शुभम लोढा को बनाया गया। यश सिद्ध महिला मंडल मे संरक्षक पद पर पारस देवी पोकरना, अध्यक्ष पद पर मुन्ना देवी लोढा, उपाध्यक्ष संतोष देवी लोढ़ा, मंत्री निर्मला देवी डांगी, सहमंत्री लाड़ देवी सिंघवी, कोषाध्यक्ष लाड़ देवी रुगलेचा व प्रवक्ता पुष्पा देवी लोढ़ा की नियुक्तियी की गयी।